श्री ऋषिकेश मिश्र जी ने जन्मोत्सव पर किया पौधरोपण।
(12 जुलाई 2025, शनिवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर के शहीद वीर अब्दुल हमीद नगर में नयी दिशा के सदस्य श्री ऋषिकेश मिश्र जी ने जन्मदिन पर आम, आंवला आदि फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पत्रकार श्री लवकुश पांडेय, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
ऋषिकेश जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं। रघुनाथ जी की कृपा बरसे।