श्री संजय जायसवाल जी को जन्मोत्सव की शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद।
(6 नवंबर 2025, गुरुवार)
पेशे से स्वर्ण व्यवसायी, हृदय से समाजसेवी श्री संजय जायसवाल जी (जायसवाल अलंकार मंदिर, कसया), जिन्हें स्थानीयजन स्नेहपूर्वक “प्रधान जी” कहकर पुकारते हैं, से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जन्मदिन के सुअवसर पर नयी दिशा परिवार को जरूरतमंद बच्चों हेतु 100 कॉपी, पेंसिल, रबर एवं कटर की धनराशि प्रेमपूर्वक प्राप्त हुई।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत बधाई। महादेव की कृपा निरंतर बरसती रहे, सेवा भावना यूँ ही अविरल बहती रहे।