पर्यावरण संरक्षण : श्रीमती नीलम त्रिपाठी जी ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण।
(18 मार्च 2025, मंगलवार)
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान को गति देते हुए बुद्धनगरी कुशीनगर निवासी ग्लोरियस मेकओवर की संचालिका श्रीमती नीलम त्रिपाठी जी ने जन्मदिन के सुअवसर पर मित्रों व शुभचिन्तकों संग पौधरोपण किया। इस सुअवसर पर शिक्षिका मधुलिका पूजा जी, श्रेया त्रिपाठी जी आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से नीलम जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।