सुश्री ममता कश्यप ने जन्मोत्सव पर पौधरोपण किया

05 August 2025
श्रीरामजानकी मंदिर
श्रीरामजानकी मंदिर

सुश्री ममता कश्यप ने जन्मोत्सव पर पौधरोपण किया। 
(5 अगस्त 2025, मंगलवार)

    संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर में कार्यरत सुश्री ममता कश्यप ने कसया नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मठ परिसर में पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर महंत जी श्री त्रिभुवन शरण दास, पुजारी जी श्री देव नारायण शरण, श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता, श्री राजू जायसवाल, श्री रमाशंकर कुशवाहा, श्री असर्फी, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    नयी दिशा परिवार की तरफ से ममता जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।