सुश्री श्रेया त्रिपाठी के जन्मोत्सव एवं श्रीमती अरुणिमा गुप्ता के विवाहोत्सव पर हुआ पौधरोपण

08 December 2024
कुशीनगर
कुशीनगर

सुश्री श्रेया त्रिपाठी के जन्मोत्सव एवं श्रीमती अरुणिमा गुप्ता के विवाहोत्सव पर हुआ पौधरोपण। 
(8 दिसम्बर 2024, रविवार)

   संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में कसया निवासी सुश्री श्रेया त्रिपाठी के जन्मदिन एवं फाजिलनगर विकास खंड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गौराखोर की शिक्षिका श्रीमती अरुणिमा गुप्ता के वैवाहिक वर्षगाँठ के सुअवसर पर बुद्ध नगरी कुशीनगर स्थित शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के फूलदार पौधों का रोपण कर खुशियां साझा की गईं।
    इस अवसर पर शिक्षिका सुश्री मधुलिका पूजा, ग्लोरियस ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती नीलम त्रिपाठी, हजरत जी, मन्नत जी आदि उपस्थित रहे।
   नयी दिशा परिवार की तरफ से श्रेया जी को जन्मदिन एवं अरुणिमा जी को वैवाहिक वर्षगाँठ की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।