स्वर्गीय दिग्विजय नारायण मिश्र एडवोकेट की स्मृति में हुआ पौधरोपण।
(9 दिसम्बर 2025, मंगलवार)
हाटा विकास खण्ड के चुरामन छपरा गाँव में संस्थान के तत्वावधान में स्थानीय निवासी रहे स्वर्गीय श्री दिग्विजय नारायण मिश्र एडवोकेट की पाँचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण के निमित्त उनकी स्मृति में पौधरोपण किया।
इस अवसर पर पुण्यात्मा के छोटे भाई श्री सुशील मिश्र, पुत्र श्री आनंद नारायण मिश्र, ग्राम प्रधान श्री डिम्पल पांडेय, डॉ. रागिनी मिश्रा, श्री नेबुलाल, श्री नथुनी, श्री वीरेंद्र, श्री सुनील, श्री दानी तथा संस्था सचिव डॉ. हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
वकील साहब को सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि।