स्वर्गीय नागरमल अग्रवाल जी की जयंती पर प्राथमिक विद्यालय गांगीटीकर में शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण का आयोजन

01 August 2025
गांगीटीकर
गांगीटीकर

स्वर्गीय नागरमल अग्रवाल जी की जयंती पर प्राथमिक विद्यालय गांगीटीकर में शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण का आयोजन। 
(1 अगस्त 2025, शुक्रवार)

    संस्थान द्वारा समाजसेवी श्री दीपनारायण अग्रवाल जी के स्वर्गवासी पिता बाबाजी नागरमल अग्रवाल जी की जयंती के अवसर पर फाजिलनगर विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय गांगीटीकर में शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षण सामग्री के रूप में कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर तो वहीं पौधरोपण के अंतर्गत पीपल, पाकड़, बरगद, गूलर, नीम, बॉटल ब्रश, हरसिंगार, गुलमोहर, पाल्ट्रो फॉर्म आदि पौधों का रोपण हुआ।
     इस अवसर पर माननीय विधायक फाजिलनगर श्री सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि श्री पशुपति नाथ जायसवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विजयपाल नारायण त्रिपाठी, प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता सिंह, श्री राणा प्रताप मिश्र, वन दरोगा श्री राम आधार प्रसाद, श्री राजेश चौधरी, श्री राजेश चौहान, श्री अनूप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि श्री शैलेष सिंह, सुश्री मधुलिका पूजा, श्रीमती प्रीति पांडेय, श्री उमेश पांडेय, श्री प्रदीप शुक्ल, श्री भूपेश प्रताप सिंह, श्रीमती सोनमती भारती, पूर्व सैनिक श्री मत्स्यराज सिंह, श्रीमती फूलसुनरा देवी, श्रीमती अलीमुन नेशा, श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती सविता देवी, श्रीमती निर्मला देवी, श्री रहमत अंसारी, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    बाबाजी को विनम्र श्रद्धांजलि के साथ आयोजन में सहभागी सभी का आभार।