स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी जी की पुण्यतिथि पर पौधरोपण एवं शिक्षण सामग्री वितरण का आयोजन।
(28 मार्च 2025, शुक्रवार)
नयी दिशा परिवार के अंग शिक्षक श्री राजेश शुक्ल जी के सहयोग से आपकी स्वर्गवासी माता श्रीमती सावित्री देवी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर संस्थान द्वारा नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय भरटोली पकवाइनर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर पौधरोपण एवं विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, बॉक्स आदि शिक्षण सामग्री वितरित किया गया।
इस अवसर पर श्री अभिषेक शुक्ल, श्री निशांत पांडेय, श्री अमर प्रकाश पांडेय, श्री विपिन शुक्ल, श्री अमित राय, श्री रत्नेश तिवारी, श्री सुधीर राय, श्री कृष्णमोहन, श्री हरीन्द्र चौरसिया, श्रीमती कांति देवी, श्रीमती रीता देवी, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से पुण्यात्मा माताजी को सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि।