स्वर्गीय श्रीमती सुकुमारी देवी की पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, साड़ी भेंट एवं पौधरोपण का आयोजन।
(24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार)
संस्थान के तत्वावधान में हाटा विकास खण्ड स्थित ग्राम अहिरौली राय में स्वर्गीय श्रीमती सुकुमारी देवी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर परिजनों के सहयोग से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जरूरतमंद विधवा माताओं को साड़ी भेंट की गई और पर्यावरण संरक्षण के निमित्त पुण्यात्मा की स्मृति में आम के पौधों का रोपण हुआ। कार्यक्रम बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य गुरुवर डॉ0 दयाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। पुण्यात्मा के पति पूर्व शाखा प्रबंधक श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने समारोह में सहभागी सभी का स्वागत व आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री राधेश्याम सिंह, प्रो0 प्रशिला सैम, प्रो0 गौरव तिवारी, डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 सौरभ द्विवेदी, श्री सतवंत यादव, श्री सुभाष कान्दू, श्री विजय कांत मिश्र, श्री रियाजुद्दीन अंसारी, श्री अनिल त्रिपाठी, श्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती नमन द्विवेदी, श्री नीरज त्रिपाठी, श्री पंकज त्रिपाठी, श्री राजेश शुक्ल, श्री देवानंद धर दुबे, श्री प्रेम प्रकाश दुबे, श्री रमाकांत मिश्र, श्री राम नरेश मिश्र, श्री राजीव नयन द्विवेदी, श्री कृष्णमोहन, श्रीमती अनीता राय, श्री धीरज मिश्र, श्री मुरली मनोहर, श्री रितेश सिंह, श्री धनंजय सिंह, श्री मोहम्मद नसरुद्दीन, श्री अनिल तिवारी, श्री अयूब खान, श्री खुर्शीद आलम, श्री सुनील मिश्र, श्री कन्हैया मिश्र, श्री सुभाष दुबे, श्री रमेश मिश्र, श्री घनश्याम मिश्र, श्री शुभम मिश्र, श्री देवानंद गौड़, श्री सत्यजीत सिंह, श्री सत्येंद्र कुमार मिश्र, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र सहित अनेकों गणमान्य जन उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से पुण्यात्मा माँ को सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि।