स्वर्गीय श्रीराम प्यारे गुप्त जी की स्मृति में हुआ पौधरोपण।
(24 अप्रैल 2025, गुरुवार)
संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत हाटा विकास खण्ड के डुमरी गांव निवासी स्वर्गीय श्रीराम प्यारे गुप्त जी की स्मृति में परिजनों व स्थानीय निवासियों के साथ पीपल के पौधे का रोपण कर श्रद्धांजलि भेंट किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सुमित राय, श्री रवि गुप्त, श्री दिवाकर गुप्त, श्री सुधाकर गुप्त, श्री प्रभाकर गुप्त, श्री राजेश कुमार, श्री देवानंद गौड़, श्री सत्येंद्र मिश्र, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।