स्वतंत्रता दिवस पर एकडेरवा में शिक्षण सामग्री वितरण एवं पौधरोपण का आयोजन।
(15 अगस्त 2025 शुक्रवार)
संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय एकडेरवा एवं प्राथमिक विद्यालय चक्र पट्टी के विद्यार्थियों को श्री कमोद कुमार दुबे, कामार्श इंडिया फाउंडेशन, मुंबई के सहयोग से कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के अंतर्गत लोकतंत्र का जन्मोत्सव मनाते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी हुआ।
कार्यक्रम श्री नंदकेश्वर दुबे कीअध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभाषद श्री स्वतंत्र कुमार, श्री अभिषांक शर्मा, श्री संतोष पटेल, श्री भरत यादव, प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती हिमांशु गुप्ता, श्रीमती अंकिता पांडेय, श्रीमती गीता यादव, श्रीमती रीता जायसवाल, श्रीमती सीमा मिश्रा, श्री निशांत पांडेय, श्री अनिल द्विवेदी, श्री अनवर अली, श्रीमती चंद्रावती देवी, श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती लमरी देवी, श्रीमती ध्रुवतारा देवी, श्रीमती कांति देवी, श्रीमती माया देवी, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ आयोजन में सहभागी सभी का आभार। जय हिंद।