उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा पलकधारी में बच्चियों को "झिझक छोड़ो, खुलकर बोलो" कार्यक्रम द्वारा जागरूक किया गया।
(28 फरवरी 2025, शुक्रवार)
किशोरावस्था के दौरान बच्चियां अनेकों शारीरिक और मानसिक परिवर्तन से गुजरती हैं और संकोच व झिझक के कारण इस दौरान हो रही दिक्कतों को साझा नही कर पाती। इन परिवर्तनों विशेषकर मासिक धर्म के प्रति बच्चियों को जागरूक करने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा कुशीनगर जनपद के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चियों के साथ "झिझक छोड़ो, खुलकर बोलो" कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सेनेटरी पैड भेंट किया जा रहा। इस क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा तिलकधारी पर बच्चियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम कर उन्हें सेनेटरी पैड भेंट किया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, प्रधानाध्यापक श्री रामचंद्र सिंह, पत्रकार श्री हृदयानंद शर्मा, श्री विनीत शुक्ल, श्री विजेंद्र कुमार शाही, दीपिका सिंह जी, श्री राजेंद्र प्रसाद, अनिता सिंह जी, श्रीमती सिरजावती देवी, सुमन, श्रीमती धूरा देवी, श्रीमती सीता देवी, उमरावती जी, श्रीमती चांदनी देवी, श्रीमती फेकनी देवी आदि उपस्थित रहे।