उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगाछपरा में विद्यार्थियों को वितरित हुई शिक्षण सामग्री

08 August 2025
उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगाछपरा
उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगाछपरा

उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगाछपरा में विद्यार्थियों को वितरित हुई शिक्षण सामग्री। 
(8 अगस्त 2025, शुक्रवार)

    संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में हाटा विकास खण्ड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगाछपरा में विद्यार्थियों को कॉपी, कलम आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
     इस अवसर पर पूर्व शाखा प्रबंधक श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री सतवंत यादव, प्रधानाध्यापक देवानंद धर दुबे, श्री राजीव नयन द्विवेदी, श्री प्रवीण राव, श्री अनिल तिवारी, श्री विपिन सिंह, श्री रितेश सिंह, श्री सुधेन्दु शुक्ल, श्री सुमित राय, श्री धीरज मिश्र, श्री प्रदीप जायसवाल, श्री मुरली मनोहर, श्रीमती विमला देवी, श्रीमती सुभावती देवी, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    आयोजन में सहभागी सभी का आभार।