उद्यान निरीक्षक श्री पत्रिका सिंह ने जन्मोत्सव पर किया पौधरोपण

31 August 2025
बरवां फार्म, कसया
बरवां फार्म, कसया

उद्यान निरीक्षक श्री पत्रिका सिंह ने जन्मोत्सव पर किया पौधरोपण। 
(31 अगस्त 2025, रविवार)

    संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में राजकीय आलू प्रक्षेत्र/ पौधशाला, बरवां फार्म, कसया में उद्यान निरीक्षक श्री पत्रिका सिंह ने परिसर में आम के पौधे का रोपण कर जन्मदिन मनाते हुए संस्था को आर्थिक सहयोग भी भेंट किया।
    इस अवसर पर श्री रवि गुप्ता, श्री राम प्रसाद, श्रीमती लालमती देवी, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
     नयी दिशा परिवार की तरफ से पत्रिका जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं एवं सहयोग हेतु आभार। ईश्वरीय कृपा बरसती रहे।