वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता श्री त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव व नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण।
19 अगस्त 2024, सोमवार
संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में कसया तहसील स्थित परवरपार शिव मंदिर परिसर में वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता श्री त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव व नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर महादेव को प्रिय बेल के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर पुजारी श्री गोपाल गिरी, श्रीमती शांति श्रीवास्तवा, कु0 पूजा, प्रो0 गौरव तिवारी, डॉ0 प्रतिभा तिवारी, डॉ0 पवनेश मणि, श्री शैलेष सिंह, श्री धीरज राव, श्री निखिल राव, श्री शैलेन्द्र कोटेदार, श्री कुँवर सिंह, श्री सुदर्शन शर्मा, श्री अम्बरीष कान्दू, श्री आदित्य त्रिपाठी, श्री मंजीत राव आदि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से दोनों सज्जनों को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।