विश्व दिव्यांग दिवस पर संस्थान द्वारा परिचर्चा एवं कम्बल वितरण का आयोजन

03 December 2024
वीर अब्दुल हमीद नगर पिपरहिया
वीर अब्दुल हमीद नगर पिपरहिया

विश्व दिव्यांग दिवस पर संस्थान द्वारा परिचर्चा एवं कम्बल वितरण का आयोजन। 
(3 दिसम्बर 2024, मंगलवार)

   विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा कसया नगर स्थित वीर अब्दुल हमीद नगर पिपरहिया में दिव्यांगजनों संग परिचर्चा एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री अभय पांडेय ने शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ चल रही योजनाओं को बताया और उसका अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने मौके पर उपस्थित दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुना और उसे नोट कराकर शीघ्र निस्तारण की बात कही।
    इस अवसर पर संस्था संरक्षक पूर्व प्राचार्य डॉ0 दया शंकर तिवारी, पूर्व प्राचार्य प्रो0 अमृतांशु शुक्ल, संस्था अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राकेश जायसवाल, मनोविज्ञान के आचार्य डॉ0 सत्यप्रकाश, पूर्व शाखा प्रबंधक श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, शिक्षक नेता श्री राजेश शुक्ल, शिक्षक श्री कृष्णमोहन, स्वास्थ्यकर्मी श्री आशुतोष मिश्र, सभासद प्रतिनिधि श्री सोनू तिवारी, श्री सत्यजीत सिंह, श्री नीलेश तिवारी, सुश्री ममता कश्यप, श्री विनीत शुक्ल, श्री सन्नी कुमार, श्री रंजीत राय, श्री आकाश शर्मा, श्री अरबाज खान, श्री राहुल गोंड, श्री रजत शर्मा, श्री विनय शर्मा, श्री गुड्डू अंसारी, श्री अभिनाश शर्मा, श्री शिवम् पटेल, श्री राहुल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक श्री अभिषांक शर्मा, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    आयोजन में सहभागी सभी का आभार।