विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांगजनों संग परिचर्चा एवं कम्बल वितरण का आयोजन।
(3 दिसम्बर 2025, बुधवार)
विश्व दिव्यांगता दिवस पर संस्थान एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में कसया नगर के दिव्यांगजनों के लिए नगर पालिका सभागार में परिचर्चा एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य कम्बल भेंट कर ठंड से बचाव के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी, अधिकारों का बोध कराना तथा समुदाय से जोड़ना था। दिव्यांगजन उत्साहित नजर आए।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती किरन जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राकेश जायसवाल, श्री दिनेश तिवारी, श्री अभिषांक शर्मा, सुश्री ममता कश्यप, श्री राहुल जायसवाल, श्री सुमित जायसवाल, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में सहभागी सभी का आभार।