विश्व ओजोन दिवस पर संगोष्ठी एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन

16 September 2025
कुशीनगर
कुशीनगर

विश्व ओजोन दिवस पर संगोष्ठी एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन। 
(16 सितंबर 2025, मंगलवार)

    विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा नगर पालिका परिषद कुशीनगर के बाबा साहब आप्टे नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसिया (1-8 कंपोजिट) में "ओजोन परत : प्रकृति का सुरक्षा कवच" विषयक बाल संगोष्ठी एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों सहित उपस्थित लोगों को ओजोन परत की जानकारी, इससे लाभ, बचाव एवं पौधों की महत्ता पर वृहद चर्चा परिचर्चा हुआ। पौधे पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए और सभी ने इसे घर पर लगाने और बचाने का संकल्प लिया।
    संगोष्ठी के मुख्य वक्ता बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के वनस्पति विज्ञान के अध्यक्ष डॉ0 अनुज कुमार एवं अध्यक्षता क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री जयंत कुमार सिंह राणा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, सभाषद श्री प्रकाश चंद्र भारती, प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह, श्री दिलीप सिंह, श्री रामध्यान पांडेय, श्री बदरुज्ज्मा सिद्दीकी, श्री कृष्ण मोहन, श्री हरीन्द्र चौरसिया, पुष्पा जी, श्रीमती कल्पना देवी, श्रीमती भगवन्ता देवी, नीतूबाला कुशवाहा जी, रेनु सिंह जी, श्री बृजेश कुमार, श्री हरिश्चन्द्र पटेल, श्री अमित कुमार राय, श्री सुधीर कुमार राय, श्री सजल शुक्ला, श्री अरुणेश मिश्र, श्री संतोष यादव, संस्था उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
    आयोजन में सहभागी सभी का आभार।