विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं पौधरोपण का आयोजन।
(22 अप्रैल 2025, मंगलवार)
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सिसवाँ महंथ स्थित सरदार पटेल पूर्वांचल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पृथ्वी के संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री आमोद कुमार सिंह, पत्रकार श्री हृदयानंद शर्मा, श्री रविन्द्र सिंह, श्री सूर्य प्रताप सिंह, आँचल कुशवाहा जी, रीना मिश्रा जी, सुनीता सिंह जी, शीला सिंह जी, रानी सिंह जी, अंजली सिंह जी, श्री विश्वनाथ प्रसाद कुशवाहा, नयी दिशा उपाध्यक्ष श्री इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे