विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर श्री ब्रह्मजी आदर्श हरिजन प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदा में हुआ पौधरोपण।
(28 जुलाई 2025, सोमवार)
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा मोतीचक विकास खण्ड के ग्राम सभा मुहम्मदा जमीन सिकटिया में स्थित श्री ब्रह्मजी आदर्श हरिजन प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदा बरवापट्टी के परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पौधों की महत्ता से अवगत कराते हुए आम, अमरूद, आंवला, कनेर, गुड़हल, हरसिंगार, बॉटल ब्रश आदि फलदार, फूलदार, औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों सहित समाज के गणमान्य जनों ने हिस्सा लिया।
इन सज्जनों में ब्लाक प्रमुख मोतीचक श्रीमती अर्चना प्रदीप सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत मथौली बाजार श्री नवरंग सिंह, विद्यालय के प्रबन्धक श्री गौतम मुनि तिवारी, प्रधानाध्यापक श्री विजेन्द्र कुमार तिवारी, प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री मुबारक अली, श्री सत्यजीत सिंह, पत्रकार श्री डीके पाण्डेय, श्री अरुण राव, प्रधान श्री विजय कुशवाहा, प्रधान श्री जमुना सागर सिंह, प्रधान श्री सेवा लाल यादव, पूर्व प्रधान श्री अशोक सिंह, श्री सतेन्द्र सिंह उर्फ छोटे बाबू, श्री आशुतोष मिश्र, श्री राजेश राव, पत्रकार श्री श्रीराम कुशवाहा, श्री सत्यानन्द मिश्र, श्री प्रमोद मिश्र, श्री राजद्वीप कुमार, श्री राम कोमल सिंह, श्री अखिलेश पाठक, श्री संजय तिवारी, श्री रामाश्रय तिवारी, दीपिका तिवारी जी, ममता कुशवाहा जी, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि शामिल रहे।
आयोजन में सहभागी सभी का आभार।