विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा भठही बाबू ग्राम सभा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हाटा विकास खंड के भठही बाबू ग्राम सभा में नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कुशीनगर जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेश पटारिया जी ने किया।
शिविर में आये मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली बाजार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेकुआटार की टीम द्वारा परामर्श, जांच व दवा का वितरण किया गया। चिकित्सकीय टीम में डा0 अलीमुल्लाह खान, डा0 अमरजीत सिंह, रिंकी पटेल जी, बबिता जी, श्री जय प्रकाश गुप्ता, श्री आशुतोष मिश्र, श्री धर्मेंद्र गौड़, श्री निशांत मिश्र, श्री इसरार अली शामिल रहे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री सुभाष कान्दू, श्री कृष्णमोहन, श्री हेमंत मिश्र, पं0 बैरिश्टर पांडेय, पं0 कन्हैया मिश्र, श्री जयराम पटेल, श्री अंकेश कुमार पांडेय, श्री संचालक, श्री बांके, श्री अजय कुमार, श्रीमती विमला देवी, श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती सरोज यादव, श्रीमती मनीषा पांडेय, श्रीमती सत्यभामा देवी, श्रीमती सोनी देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
नयी दिशा परिवार की तरफ से आयोजन में सहभागी सभी को धन्यवाद व आभार।
सादर।
हरिओम, नयी दिशा परिवार।