यूएनपीजी कॉलेज पडरौना के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ0 आशुतोष सिंह के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

02 December 2024
उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना
उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना

पर्यावरण संरक्षण : यूएनपीजी कॉलेज पडरौना के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ0 आशुतोष सिंह के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण।
 (2 दिसम्बर 2024, सोमवार)

    संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में पडरौना नगर स्थित उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर में पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ0 आशुतोष सिंह के जन्मदिन पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉ0 सिंह ने अपनी अर्धांगिनी श्रीमती अनीता सिंह के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
   इस अवसर पर डॉ0 शम्भू प्रसाद, लेखाकार श्री संजय सिंह, श्री विजय शंकर लाल श्रीवास्तव, श्री शमशेर मल्ल, श्री अभिमन्यु सिंह, श्रीमती नीलम सिंह, श्री अखिलेश सिंह, श्री अमित कुमार, श्री अशोक शर्मा, श्री रिजवान अली, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
  नयी दिशा परिवार की तरफ से डॉ0 आशुतोष जी को जन्मदिन की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।